• Home
  • Magazine
  • ई-पेपर
  • संपर्क करें
  • 14 Sep 2026  5:06 PM
logo image
  • हमारे बारे में
  • ताज़ा समाचार
  • राज्यों से
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • स्पेशल सेक्शन
  • प्रापर्टी लिंक
  • सरकारी योजनायें
  • गैलरी
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • सदस्य
  • हमारी टीम
  • सम्पादकीय
  • समाचार
  • सोशल मीडिया से
  • राज्यों से
  • धर्म समाचार
  • धार्मिक स्थान
  • पूजा पाठ
  • राशिफल
  • ज्योतिष
  • प्रधान/पार्षद की राय
  • ब्यूटी पार्लर
  • डॉक्टर की राय
  • घर के नुस्खे
  • कृषि और किसान
  • डायरेक्ट मार्केटिंग क्या है
  • बिल्डर/डेवलेपर की राय
  • पुलिस पब्लिक
  • मूवी मसाला
  • पत्रकार की कलम से
  • जागरूकता / कैम्प
  • फायदे का सौदा
  • परलैंगिक समाज
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • होलसेल बाजार
  • रियल स्टेट
  • कार बाज़ार
  • बाईक बाज़ार
  • गोल्ड गैलरी
  • कामसूत्र
  • सेक्स और स्वास्थ्य
  • फोटो गैलरी
  • ईरान जंग में खरीदा महंगा कच्चा तेल ही प्रोसेस हो रहा, ₹74,781 करोड़ घाटा हुआ
  • घुसपैठियों का दाना पानी बंद - पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी
  • विधानसभा चुनाव के नतीजों में विजय थालापति की पार्टी टीवी को सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं।
  • यह जीत संगठन की जड़ से जुड़ी ताकत और वर्षों का संघर्ष
  • Rep.Birendra saini 26 अप्रैल 2026 तक, आईपीएल 2026 में ऑरेंज और पर्पल कैप सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले को Purple Cap मिलती है) की स्थिति इस प्रकार है
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक लगभग 89.93% मतदान
  • पश्चिम एशिया में तनाव के बीच यूएई पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर,
  • महिला आरक्षण बिल लोकसभा में इस संविधान संशोधन बिल के पक्ष में केवल 298 वोट पड़े
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़ी आज 17 अप्रैल, 2026 की प्रमुख खबरें
  • पश्चिम बंगाल: 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव का पहला चरण, ज़ोर-शोर से चुनाव प्रचार शुरू
  • 15 अप्रैल 2026 को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सम्राट चौधरी
  • कांग्रेस ने एआई समिट को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बनाया- PM Modi
  • भारतीयों के लिए बांग्लादेश का टूरिस्ट वीजा फिर खुला, दिल्ली से कोलकाता तक सोमवार से शुरू होंगी सेवाएं
  • फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों मुंबई पहुंचे, पीएम मोदी से करेंगे द्विपक्षीय बैठक
  • Class 10 Exam 2026: CBSE का बड़ा फैसला- पहली परीक्षा छोड़ने पर नहीं दे पाएंगे दूसरी बोर्ड परीक्षा, ऑफिशियल क्लैरिफिकेशन जारी
  • आयुष्मान कार्ड पर 1 साल में कितनी बार करवा सकते हैं इलाज?
  • राजस्थान में मिलावटी दूध का बड़ा रैकेट पकड़ा गया; कांग्रेस नेता का हाथ होने का आरोप
  • विधानसभा में गरमाई बहस, सपा विधायकों पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का तंज
  • कोडीन सीरप मामले में बड़ी कार्रवाई, 5.5 करोड़ की संपत्ति जब्त...बैंक खाता भी फ्रीज
  • 250 साल बाद केरल में फिर सजा कुंभ का महापर्व, चुनाव से ठीक पहले भक्ति का महापर्व
  • PM Modi के दौरे से पहले जालंधर में BJP नेता के घर के बाहर पकड़ी हथियारों से भरी कार, बड़ी साजिश की थी प्लानिंग
  • कांतारा सीन की नकल बनी बड़ी मुसीबत! रणवीर सिंह पर धार्मिक अपमान का केस दर्ज
  • UGC के नए नियमों से UP BJP में बगावत! 11 पदाधिकारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा
  • आगरा में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! राज चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर
  • शिव भक्त हो जाएं तैयार ! अमरनाथ यात्रा को लेकर तेज हुई तैयारियां
  • लिवर को मजबूत बनाने के लिए रोजाना डाइट में रखें ये 5 चीजें, कभी नहीं आएगी दिक्कत
  • US के बाद अब ये देश भारत पर लगाएगा 50% टैरिफ, सामने आई बड़ी वजह
  • महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम का विमान क्रैश, अजित पवार समेत 4 की मौत
  • UGC के नए नियमों पर बवाल: कलराज मिश्र ने बताया असंवैधानिक
  • गणतंत्र दिवस 2026: लोकतंत्र, संविधान और पत्रकारिता की साझा जिम्मेदारी
  • 2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश बनेगा देश को दिशा देने वाला राज्य: अमित शाह
  • ईरान ने भारत का जताया आभार, कहा- UNHRC में साथ देने के लिए शुक्रिया
  • सरकारी नौकरी की मिली सौगात, 400 से ज्यादा युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
  • फ्लाइट में नहीं ले जा सकते ये 1 फल, पकड़े जाने पर हो सकता है भारी जुर्माना!
  • प्रधानमंत्री मोदी ने केरल में विकास परियोजनाओं का किया उद्घाट, नयी ट्रेन सेवाओं को भी दिखायी हरी झंडी
  • योगी सरकार की बड़ी पहल; भूमिहीन किसानों और गरीब परिवारों को यूपी में ऐसे मिल रही जमीन
  • इंजीनियर युवराज मौत मामले में बड़ा एक्शन, पुलिस ने दो और बिल्डर को किया गिरफ्तार
  • 2000 के नोट को लेकर बड़ा अपडेट, RBI की नई गाइडलाइन आई सामने
  • हमने अपने बहादुर जवानों को खो दिया’, PM मोदी ने डोडा हादसे पर जताया दुख
  • यूपी के 75 जिलों में एक साथ क्यों होगा ब्लैकआउट? इस दिन सायरन बजते ही बंद करनी होंगी घर-दफ्तर की सारी लाइटें
  • ईरान में फंसे 16 भारतीय नाविक, कांसुलर एक्सेस न मिलने पर भारत ने दिखाई सख्ती
  • सांस्कृतिक विरासत, परंपराएं और सामूहिक जीवन-दर्शन भारत की ताकत
  • विमान में बम की खबर से मचा हड़कंप, करवाई गई इमरजेंसी लैंडिंग
  • होली पर प्रवासी बिहारियों को BSRTC की सौगात, 200 विशेष इंटर स्टेट बसों का होगा परिचालन
  • 2 से 27 फरवरी तक बिहार विधानमंडल का बजट सत्र, 25 दिन के सेशन में कुल 19 बैठकें
  • कार में ब्लोअर चलाना बन सकता है जानलेवा, इन बातों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
  • UP में स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप! डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के आदेश पर 17 डॉक्टर बर्खास्त
  • ₹1499 में भर सकेंगे उड़ान और ₹1 में बच्चे कर सकेंगे सफर
  • ओडिशा में विमान हादसा: राउरकेला से उड़ान भरते ही क्रैश हुआ 9-सीटर चार्टर्ड प्लेन
  • राम मंदिर की सुरक्षा में बड़ा बदलाव! कश्मीरी शख्स की हरकत के बाद अयोध्या हाई अलर्ट पर,
  • पंकज चौधरी बने यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष,
  • योगी सरकार का बुलडोजर एक्शन! देवरिया में अवैध मजार जमींदोज,
  • विकसित भारत का रास्ता विकसित उत्तर प्रदेश से होकर जाएगा: राजनाथ सिंह
  • पंजाब अन्य राज्यों के लिए मिसाल बना
  • PM मोदी करेंगे असम का दौरा, काजीरंगा में एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की रखेंगे आधारशिला
  • सावधान! यूपी के इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, बढ़ेगी ठिठुरन
  • UP में जारी हुई SIR लिस्ट, लाखों फर्जी नामों पर लटकी तलवार
  • तेजी से फैल रहा ये वायरस! 82 की मौत, 31536 संक्रमित
  • 32 हजार सिपाही भर्ती में होमगार्ड की बल्ले-बल्ले! सरकार का बड़ा तोहफा
  • मकर संक्रांति पर एकादशी का संयोग, क्या इस बार खिचड़ी का दान होगा शुभ? जानें शास्त्रों का मत
  • माघ मेले में पहुंचा "गोल्डन ब्वॉय" श्रद्धालुओं के बीच बना आकर्षण का केंद्र
  • कन्नौज जेल से फरारी का सनसनीखेज मामला! कैदियों ने कंबल काटकर बनाई रस्सी
  • ग्रीनलैंड पर कब्जे के लिए विकल्प तलाश रहें ट्रंप, व्हाइट हाउस के बयान से मची खलबली
  • काशी में मकर संक्रांति पर उमड़ेगा जनसैलाब, 4 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान
  • CM योगी के नए कैबिनेट में किस जाति का रहेगा दबदबा? पढ़िए पूरी सूची
  • 2026,ये है सकट चौथ व्रत का पूजा समय और चंद्रोदय टाइम
  • लंगूर की आवाज निकालकर ले जाओ नौकरी! मोटी सैलरी के साथ मिलेगा जीवन बीमा
  • यूपी में चुनावी तैयारी तेज! जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट
  • आज खेल समय की बर्बादी नहीं, बल्कि जीवन की सफलता का माध्यम है: सीएम योगी
  • नए साल पर CM योगी का युवाओं को बड़ा तोहफा
  • राजस्थान के जालौर में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस, 5 लोगों की मौत, 20 घायल
  • ट्रंप के एक्शन से भारत को बड़ा फायदा, वेनेजुएला से 1 अरब डॉलर की रकम मिलने की उम्मीद
  • अब रेबीज से नहीं जाएगी जान! सरकार ने उठाया बड़ा कदम
  • बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर KKR से बाहर
  • वेनेजुएला को लेकर भारत की ट्रैवल एडवाइजरी
  • बांग्लादेश में एक और हिंदू की गई जान, दरिंदों ने बेरहमी से हमला
  • मंदिर से चोरी हुआ काला हीरा बना अभिशाप! 3 मालिकों की रहस्यमयी मौत
  • वर्ष 2026 का विस्तृत वार्षिक राशिफल सभी 12 राशियों के लिए करियर
  • इंदौर दूषित पानी मामले में CM मोहन ने लिया कड़ा फैसला
  • 2026 के ये हाई-टेक स्कैम मिनटों में खाली कर सकते हैं आपका अकाउंट, बचने के लिए अपनाएं ये तरीके
  • प्रयागराज में नए साल 2026 के पहले दिन माघ मेला क्षेत्र में स्नान, दर्शन और भ्रमण के लिए श्रद्धालुओं
  • 2026 में क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी सहित 5 वर्ल्ड कप; कॉमनवेल्थ और एशियाड भी
  • ओडिशा: निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित
  • नीम की दातुन क्यों करें
  • षरीर पर तेल मालिष करने का क्या रहस्य है
  • भगवान को प्रसाद क्यों चढ़ाते है ?
  • स्वर्ग और नर्क की मान्यता क्यों?
  • सिन्दूर क्यों
  • गोबर
  • हिन्दू षब्द का आधार क्या है
  • प्रमाण क्या होते है
  • लक्ष्मी को चंचला क्यों कहा जाता है
  • अध्यात्म अनिवार्य क्यों है
  • ज्ञान से बड़ा कर्म क्यों
  • धर्म को क्यों धारण करते है
  • क्यों है भक्ति में षक्ति
  • जन्म और मृत्यु क्यों
  • श्री विश्णु की चार भुजा क्यों हैं ?
  • तुलसी का पौधा क्यों लगायें ?
  • भस्म का तिलक क्यों लगाते हैं
  • जप माला में एक सौ आठ मनके क्यों ?
  • मुनि कौन होता है ?
  • कुल देवता का स्मरण क्यों
  • भगवान से क्या मांगना चारिए
  • कुछ लोग अण्डे को षाकाहारी भोजना मानते हैं । क्या यह सत्य है कि अण्डा षाकाहारी भोजन है ?
  • कुछ लोग कहते है कि कुत्ते की जीभ में अमृत होता है , क्या यह सत्य है ?
  • मृतक की अस्थियों को गंगा में डालने का क्या अभिप्राय है?
  • अधिकतर देवी-देवताओं के मंदिर पहाड़ों पर बने हैं, क्यों ?
  • विवाह के समय वर -कन्या का गंठबन्धन (गंठजोड आवष्यक है,क्यों?
  • हिन्दू लोग पूजा-पाठ या अन्य षुभ अवसरों पर स्वस्तिक () का चिन्ह क्यों बनाते है ? इसका क्या रहस्य है?
  • जनेऊ क्या है
  • मृतक (मरे हुए) के मुख पर चंदन की लकड़ी रखकर क्यों जलाते है
  • सप्ताह में सात दि नही क्यों होते हैं?
  • देवी-देवताओं पर लोग पानी वाला नारियल क्यों चढ़ाते हैं
  • हाथ की कलाई में पूजा -पाठ के समय लोग मौली (रक्षासूत्र) या कलावा क्यों बाँधते है ?
  • षनिदेव की प्रतिमा पर लोग तेल क्यों चढ़ाते हैं ?
  • मंदिरों में घंटे क्यों लगाये जाते है
  • विवाह में ‘अग्नि की परिक्रमा ’क्यों करते हैं?
  • क्यों रखते हैं लोग ‘मौन व्रत’
  • षिवलिंग की पूजा क्यों करते हैं
  • क्यों करते हैं लोग उपवास और रात्रि जागरण ?
  • मुंडन क्यों
  • दीप क्यों जलाते हैं?
  • हरिओम षब्द का उच्चारण सदैव क्यों होता है?
  • कुंभ क्यों पड़ता है
  • कल्पवृक्ष क्या है
  • विष्वकर्मा पूजा क्यों होती है ?
  • भोजन के तुरन्त बाद जलपान वर्जित क्यों है?
  • मनुश्य दुःखी क्यों होता है ?
  • सूर्य के रथ को सात घोड़े क्यों खीचते है ? इनका वैज्ञानिक आधार क्या है ?
  • पूजा पाठ के समय आचमन क्यों कराते है ?यह आचमन क्या है
  • देवी देवता दिखाई क्यों नहीं देते ?
  • गऊ का दूध सबसे उत्तम आहार क्यों है?
  • भूमि वन्दना करनी चाहिए,क्यों ?
  • पुनर्जन्म को दूसरा जन्म क्यों कहते है ?
  • आत्मा क्यों अमर है ?
  • गंगा , गीता ,गायत्री, गुरू महत्वपूर्ण क्यों है ?
  • दानी को वीर क्यों कहते है ?
  • दिन में क्यों नहीं सोना चाहिए ?
  • पूजा के समय आसन क्यों बिछाते है ?
  • अक्षय तृतीया क्यों?
  • अवतार भारत भूमि पर क्यों हुए ?
  • मन्दिरों में गुम्बद क्यों बनाते है ?
  • धर्म के लक्षण क्या है ?
  • ऋशियों ने संयम को क्यों आवष्यक कहा था ?
  • प्रताःकाल कौन-सी वस्तुओं का दर्षन मना है ?
  • उत्तर की ओर सिर रखकर सोना वर्जित क्यों ?
  • स्नान किए बिना भोजन करना क्यों वर्जित है ?
  • मृत्यु के बाद भी बाल क्यों बढ़ते है ।
  • एक दिन (दिन -रात ) में चैबीस घंटे क्यों ?
  • ग्ंगाजल सबसे पवित्र क्यों हैं ?
  • कुष को धारण करने का क्या कारण है ?
  • क्षमा दान क्यों करते है ?
  • क्या गौमूत्र पवित्र है?
  • मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित हुए बच्चों से बुजुर्गों तक तथा क्रिटिकल रोगियों के किये गये सफल उपचार पर संतोष व्यक्त किया
  • कार्ययोजना बनाकर लागू करने से कोविड-19 के प्रसार को रोका जा सकता है
  • UP के कानपुर में हुए एनकाउंटर में CM योगी का सख्त कार्रवाई
  • पीएम मोदी अचानक चीन बॉर्डर पर
  • समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
  • पीपीई किट का बेहतर उपयोग करना राज्यों की जिम्मेदारी
  • जगन्नाथ रथ यात्रा को शर्तों के साथ दी हरी झंडी
  • मध्‍य प्रदेश सरकार ने बिजली बिलों को आधा करने का दिया निर्देश
  • कांग्रेस राज में ही चीन ने कब्जा की थी जमीन बीजेपी आईटी सेल
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- सैन्य बलों का मनोबल तोड़ रही है कांग्रेस
  • किन्नर यानी थर्ड जेंडर
  • कीड़े काटने पर
  • पथरी के लिए उपचार
  • प्रोटीन की कमी के लक्षण
  • कितना जरूरी है प्रोटीन
  • खाली पेट गुनगुने पानी से लाभ
  • दांतों का पीलापन हटाए
  • खून की कमी हो तो खाएं गुड़ और चना
  • चाय पीते वक्त ज्यादातर लोग करते गलति
  • चुकंदर खाएं रोजाना
  • माइग्रेन इलाज के लिए प्राकृतिक घरेलू नुस्खे
  • किन धातु बर्तनों में पकाएं खाना उपयोगी
  • आवाज का बैठ जाना*
  • मस्सों से बचने के लिए
  • *ताम्बे का पानी -
  • *पेट में गैस की समस्या से निजात
  • दांतों में कीड़े लगने के उपचार
  • मल्टी टैलेंटेड बनाएं
  • प्लान बनाने से पहले सपने और ‘लक्ष्य’
  • . स्वयं को प्रोत्साहित करें
  • अपने ऊर्जा स्तर को जानें
  • बड़े कार्यों को छोटे छोटे भागों में बाँटें
  • अध्ययन के लिए उपयुक्त स्थान का चयन करें
  • Job interviews में कुछ questions बहुत ही common होते हैं , जो लगभग हर एक interview में पूछे जाते हैं . ऐसे questions की तैयारी अच्छे से कर लें
  • बीमा क्या है, यह कितने तरह का होता है?
  • एसबीआई म्युचुअल फंड
  • तुलसी के औषधीय गुण*
  • हरी मटर बनाए स्वाद बेहतर, ट्राय करें मटर मसाला बाटी रेसिपी
  • आयुर्वेद
  • सुखासन
  • कोरोना: महाराष्ट्र में हर दिन टूट रहा मौत का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 139 की गई जान
  • प्रधानमंत्री जन धन योजना
  • सभी मंत्र
  • गायत्री मंत्र
  • प्रात: कर-दर्शनम्
  • भूमि पर चरण रखते समय जरूर स्मरण करें :
  • स्नान मंत्र
  • दीप प्रज्वलन के समय इस मंत्र का स्मरण करें :
  • धर्मग्रंथों में देवताओं की 33 कोटी बताई गई है।
  • 12 राशि का मन्त्र
  • नवग्रहों के 9 बीज मंत्र
  • व्रत रखने से पांचन तंत्र को आराम मिलता है
  • सात्विक,राजसिक,तामसिक भोजन
  • हिन्दू धर्म में पुरुषार्थ
  • मंत्र क्या है ?
  • ॐ द्यौ: शान्तिरन्तरिक्षँ शान्ति:,
  • आठ प्रहर
  • महर्षि पतंजलि
  • सात ऋषियों
  • सप्तपुरी धार्मिक स्थल
  • हिंदू धर्म चार आश्रम ( १ ) ब्रह्मचर्य ( २ ) गृहस्था ( ३ ) वानप्रस्थ ( ४ )संन्यास।
  • चार धाम के नाम
  • यह 12 ज्योतिर्लिंग इस प्रकार हैं-
  • स्वस्तिक भारतीय संस्कृति में मंगल-प्रतीक माना जाता रहा है।
  • श्री
  • यम नियमों का अभ्यास इसका सबसे बड़ा साधन है.
  • छह 6 शास्त्र
  • वेदांग
  • भारतीय परम्पराओं के अनुसार purana की संख्या 18 है. पुराणों को दो भागों में बाँटा जा सकता है –
  • 18 पुराणों के बारें में
  • समुद्र मंथन से प्राप्त चौदह रत्नों
  • गीता के 18 अध्यायों 700 श्लोकों में छिपा जीवन का ज्ञान है
  • सप्त चक्र और कुंडलिनी
  • सनातन धर्म के संस्कार
  • सामग्री
  • नालंदा विश्वविद्यालय
  • वेद दुनिया के प्रथम धर्मग्रंथ है।
  • सनातन धर्म?
  • धीरे-धीरे, घूंट-घूंट पीना चाहिए
  • सूर्यास्त से पूर्व भोजन
  • शुक्ल पक्ष में १-१४ और पूर्णिमा कृष्ण पक्ष में १-१४ और अमावस्या •
  • शक संवत भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर है।
  • सत्ययुग,त्रेतायुग,द्वापरयुग,कलियुग
  • हिन्दू धर्म दुनिया का सबसे प्राचीन धर्म है इसका सबूत है वेद
  • हिन्दू धर्म कर्म-प्रधान है
  • यज्ञ के लाभ
  • आर्यावर्त:
  • श्री राम जी समुद्र से प्रार्थना करते हैं
  • मनुस्मृति याज्ञवल्क्य स्मृति
  • हिन्दू कैलेंडर
  • भगवान श्रीहरि विष्णु के 10 अवतार
  • चार दिशाओं के नाम
  • 9 देवियां
  • रामबाण पंचगव्य
  • अंतःकरण चतुष्टय क्या है
  • पंचतत्वों को पंचमहाभूत भी कहा गया है।
  • ओ३म् ईश्वर का मुख्य नाम है
  • आदि गुरु शंकराचार्य हिन्दू धर्म

News/समाचार

अन्य

मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित हुए बच्चों से बुजुर्गों तक तथा क्रिटिकल रोगियों के किये गये सफल उपचार पर संतोष व्यक्त किया

Jul 19, 2020
post image

पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0

मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित हुए बच्चों से बुजुर्गों तक तथा क्रिटिकल रोगियों के किये गये सफल उपचार पर संतोष व्यक्त किया

संक्रमण मुक्त समस्त लोगों की केस हिस्ट्री का अध्ययन कर शोध करने पर बल दिया जिससे उपचार की कारगर विधि विकसित हो सके

रैपिड एन्टीजन टेस्ट की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश

समस्त जनपदों में एम्बुलेंस की संख्या बढ़ाई जाए

जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की देखरेख में इंटीग्रेटड कमाण्ड एवं कन्ट्रोल सेन्टर स्थापित करते हुए इसके माध्यम से कोविड-19 की रोकथाम सम्बन्धी
समस्त गतिविधियों की माॅनिटरिंग की जाए

संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए काॅन्टैक्ट
ट्रेसिंग की कार्यवाही सुव्यवस्थित ढंग से करें

दो-दिवसीय शनिवार एवं रविवार के विशेष अभियान के दौरान स्वच्छता व
सेनिटाइजेशन के सम्बन्ध में प्रभावी कार्यवाही की जाए

अभियान के दौरान सेनिटाइजेशन सहित एन्टी लार्वा
रसायनों के छिड़काव तथा फाॅगिंग का कार्य किया जाए

ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, नगर विकास, स्वास्थ्य एवं
चिकित्सा शिक्षा विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें, इससे
कोविड-19 तथा वेक्टर जनित रोगों पर प्रभावी विराम लग सकेगा

कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को सतत जागरूक किया जाए

प्रदेश में कोरोना के 17264 मामले एक्टिव

अब तक 28664 मरीज पूरी तरह से उपचारित

कल एक दिन में लगभग 46769 सैम्पल की जांच की गयी

कोरोना टेस्टिंग हेतु अब तक 1426303 लोगों के सैम्पल टेस्ट किये गये

पूल टेस्ट के अन्तर्गत 2815 पूल 5-5 सैम्पल के तथा 303 पूल 10-10 सैम्पल
के लगाये गये, कुल 3118 पूल की जांच की गयी
स्वास्थ्य विभाग की 1,73,089 सर्विलांस टीम द्वारा 1,25,47,145 घरों के 6,39,50,402 लोगों का सर्वेक्षण किया गया

आरोग्य सेतु ऐप से अलर्ट जनरेट आने पर कन्ट्रोल रूम द्वारा अब तक
लगभग 3,04,635 लोगों को फोन कर जानकारी प्राप्त की गयी

चिकित्सा के दौरान चिकित्सकीय सुविधा के अतिरिक्त बेहतर सेवा पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एल-1$ स्तर की लखनऊ एवं गाजियाबाद में नई व्यवस्था लागू की गयी, जिसे शीघ्र ही अन्य जनपदों में भी लागू किया जायेगा

जिला प्रशासन द्वारा इन जनपदों में अधिग्रहित होटल में एसिम्टोमेटिक मरीजों को रखकर राजकीय चिकित्सा सुविधा दी जायेगी, जिसके लिए
डबल आॅक्युपेन्सी हेतु 2000 रूपये प्रतिदिन देय होगा

होटल के अधिकतम 25 प्रतिशत कक्ष सिंगल आॅक्युपेंसी पर महिलाओं,
छोटे बच्चों, 50 वर्ष से 65 वर्ष तक के व्यक्तियों को दिये जाएंगे,
शेष 75 प्रतिशत कक्ष डबल आॅक्युपेंसी पर दिये जाएंगे

65 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं, असाध्य रोग से ग्रस्त रोगियों तथा अभिभावक रहित छोटे बच्चों को यहां भर्ती नहीं किया जायेगा

एल-1$ स्तर की इन सुविधाओं पर कोविड केयर सेन्टर के समस्त
प्रोटोकाॅल का पालन सुनिश्चित किया जायेगा

किसी भी मरीज की तबियत बिगड़ने की आशंका होने पर उसे तत्काल
एल-2 अथवा एल-3 अस्पताल में स्थानान्तरित कर दिया जायेगा

बारिश के मौसम में हमेशा मुंह और नाक को मास्क से ढंककर रखें
क्योंकि इस समय संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने पर
उनसे बात करते समय भी संक्रमण हो सकता है

प्रदेश के सभी 75 जनपदों में एन्टीजन टेस्ट किट उपलब्ध कराया जायेगा

प्रदेश में 55 हजार से अधिक कोविड हेल्प डेस्क स्थापित

-श्री अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ: 18 जुलाई, 2020

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज यहां लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि कोविड-19 से संक्रमित हुए बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक का उत्तर प्रदेश में सफल उपचार किया गया है। क्रिटिकल अवस्था के रोगियों का भी सफलतापूर्वक इलाज हुआ है। रोग मुक्त हुए ऐसे समस्त लोगों की केस हिस्ट्री के अध्ययन पर बल देते हुए उन्होंने चिकित्सकों से अपेक्षा की है कि वे इस सम्बन्ध में और अधिक शोध करें। इससे उपचार की कारगर विधि को विकसित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने रैपिड एन्टीजन टेस्ट की संख्या को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सर्वे की कार्यवाही के दौरान घर-घर की जाने वाली मेडिकल स्क्रीनिंग में जो लोग संक्रमण की दृष्टि से संदिग्ध मिलें उनकी रैपिड एन्टीजन टेस्टिंग द्वारा जांच की जाए। संक्रमण की पुष्टि होने पर उपचार हेतु कोविड चिकित्सालय में भर्ती कराया जाए।
श्री प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने समस्त जनपदों में एम्बुलेंस की संख्या में वृद्धि के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की देखरेख में इंटीग्रेटड कमाण्ड एवं कन्ट्रोल सेन्टर स्थापित करते हुए इसके माध्यम से एम्बुलेंस सेवाओं के संचालन, मेडिकल स्क्रीनिंग, सर्वे कार्य सहित कोविड-19 की रोकथाम सम्बन्धी समस्त गतिविधियों की माॅनिटरिंग की जाए। उन्होंने संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग की कार्यवाही को सुव्यवस्थित ढंग से करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि आज व कल पूरे प्रदेश में संचालित दो-दिवसीय विशेष अभियान के दौरान स्वच्छता व सेनिटाइजेशन के सम्बन्ध में प्रभावी कार्यवाही की जाए। कोविड-19 तथा संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे इस अभियान को सफल बनाने में जनता की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। इसलिए लोग अनावश्यक अपने घरों से बाहर न निकलंे। उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को अपने प्रभार वाले जनपद में विशेष अभियान की मुख्यालय से सघन माॅनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए हैं।
श्री प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि अभियान के दौरान सेनिटाइजेशन सहित एन्टी लार्वा रसायनों के छिड़काव तथा फाॅगिंग का कार्य किया जाए। शुद्ध पेयजल आपूर्ति के सम्बन्ध में प्रभावी कार्यवाही की जाए। पेयजल की शुद्धता की जांच की जाए। पानी की टंकियों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। यदि कहीं जल जमाव हो, तो उसे तत्काल दूर किया जाए। उन्होंने ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, नगर विकास, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा है कि इससे कोविड-19 तथा वेक्टर जनित रोगों पर प्रभावी विराम लग सकेगा। उन्होंने कोविड तथा नाॅन कोविड अस्पतालों की नियमित माॅनिटरिंग किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।
श्री प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि अभी तक कोविड-19 के उपचार के लिए कोई कारगर दवा अथवा वैक्सीन विकसित नहीं हुई है, इसलिए इस रोग से बचने के लिए निरन्तर सावधानी और सतर्कता बरतना जरूरी है। इस सम्बन्ध में लोगों को सतत जागरूक किए जाने पर बल देते हुए उन्होंने कहा है कि आमजन को यह बताया जाए कि जब बहुत जरूरी हो, तभी घर से बाहर निकलें। यदि बाहर निकलना ही है, तो मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने चिकित्साकर्मियों को मेडिकल इन्फेक्शन से सुरक्षित रखने के लिए प्रशिक्षण कार्यवाही को निरन्तर जारी रखने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि पुलिस बल को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रवर्तन कार्य के दौरान पुलिसकर्मी मास्क तथा ग्लव्स अनिवार्य रूप से पहनें तथा सेनिटाइजर का नियमित उपयोग भी करें।
श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 46,769 सैम्पल की जांच की गयी। इस प्रकार कोविड-19 की जांच में 14 लाख का आकड़ा पार करते हुए प्रदेश में अब तक कुल 14,26,303 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में विगत 24 घंटंे में 1,986 नये मामले आये है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 17,264 कोरोना के मामले एक्टिव हैं। अब तक 28,664 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि पूल टेस्ट के अन्तर्गत कुल 3118 पूल की जांच की गयी, जिसमें 2815 पूल 5-5 सैम्पल के तथा 303 पूल 10-10 सैम्पल की जांच की गयी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 55 हजार से अधिक कोविड हेल्प डेस्क स्थापित हैं।

श्री प्रसाद ने बताया कि 1,73,089 सर्विलांस टीम द्वारा 1,25,47,145 घरों के 6,39,50,402 लोगों का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप से अलर्ट जनरेट आने पर कन्ट्रोल रूम द्वारा निरन्तर फोन किया जा रहा है। अलर्ट जनरेट होने पर अब तक लगभग 3,04,635 लोगों को कंट्रोल रूम द्वारा फोन कर जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में आर्द्रता बढ़ने के कारण हमेशा मुंह और नाक को मास्क से ढंककर रखने की आवश्यकता है क्योंकि इस समय संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने पर उनसे बात करते समय भी संक्रमण हो सकता है।
श्री प्रसाद ने बताया कि नाॅन कोविड केयर के अन्तर्गत सभी 75 जनपदों में ट्रूनैट मशीनें क्रियाशील हैं जिससे किसी भी अन्य बीमारी से ग्रसित व्यक्ति का उपचार करने से पूर्व उसकी कोरोना जांच कर वास्तविक स्थिति ज्ञात कर उसका उपचार किया जा सके। उन्होंने बताया कि आज ‘जूम प्लेटफार्म’ पर प्रदेश के सभी जनपदों के चिकित्सा अधिकारियों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को ट्रूनैट मशीन से कोरोना टेस्ट किये जाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 75 जनपदों में एन्टीजन टेस्ट किट उपलब्ध कराई जायेगी।
श्री प्रसाद ने बताया कि ऐसे लोगो के लिए जो लोग चिकित्सा के दौरान चिकित्सीय सुविधाओं के अतिरिक्त अन्य सेवाओं को बेहतर पाना चाहते है, उनके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एल-1$ स्तर की लखनऊ एवं गाजियाबाद में नई व्यवस्था की गयी है। इन सुविधाओं को शीघ्र ही अन्य जनपदों में भी लागू किया जायेगा। इसके तहत जिला प्रशासन द्वारा होटल का अधिग्रहण कर एसिम्टोमेटिक मरीजों को वहां रखा जायेगा, जहां पर मरीजों को राजकीय चिकित्सा सुविधा दी जायेगी। जिसके लिए डबल आॅक्युपेन्सी हेतु 2000 रूपये प्रतिदिन देय होगा।
श्री प्रसाद ने बताया कि होटल के अधिकतम 25 प्रतिशत कक्ष सिंगल आॅक्युपेंसी पर महिलाओं, छोटे बच्चों, 50 वर्ष से 65 वर्ष तक के व्यक्तियों को दिये जाएंगे। शेष 75 प्रतिशत कक्ष डबल आॅक्युपेंसी पर दिये जाएंगे। उन्होंने बताया कि 65 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं, असाध्य रोग से ग्रस्त रोगियों तथा अभिभावक रहित छोटे बच्चों को यहां भर्ती नहीं किया जायेगा। एल-1$ स्तर की इन सुविधाओं पर कोविड केयर सेन्टर के समस्त प्रोटोकाॅल का पालन सुनिश्चित किया जायेगा। किसी भी मरीज की तबियत बिगड़ने की आशंका होने पर उसे तत्काल आवश्यकतानुसार एल-2 अथवा एल-3 अस्पताल में स्थानान्तरित कर दिया जायेगा। ऐसी स्थिति में अवशेष धनराशि होटल प्रशासन द्वारा वापस कर दी जायेगी।
सम्पर्क: सूचना अधिकारी: संजय कुमार/ अमित कुमार शुक्ला/इंजेश सिंह




शिव पूजन तिवारीध् 04रू35 च्ड
फोन नम्बर क्पतमबज: 0522 2239023 ई0पी0बी0एक्स0: 0522 2239132 33 34 35 एक्सटेंशन: 223 224 225
फैक्स नं0: 0522 2237230 0522 2239586 ई-मेल: पदवितउंजपवदऋनच एवं लंीववण्बवण्पद
वेबसाइट : ूूूण्पदवितउंजपवदण्नचण्दपबण्पद

Read More
अन्य

कार्ययोजना बनाकर लागू करने से कोविड-19 के प्रसार को रोका जा सकता है

Jul 19, 2020
post image

पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0

मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा की

कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/मुख्य चिकित्सा अधिकारी/मेडिकल काॅलेज के प्रिंसिपल/नगर आयुक्त को नियमित बैठक करने के निर्देश

Read More
अन्य

UP के कानपुर में हुए एनकाउंटर में CM योगी का सख्त कार्रवाई

Jul 03, 2020
post image

उत्तर प्रदेश के कानपुर में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमले और 8 जवानों की शहादत की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. सीएम लगातार प्रदेश के डीजीपी एचसी अवस्थी और अपर मुख्य सचिव (ग़ृह) अवनीश अवस्थी से संपर्क में हैं. सीएम के निर्देश मिलने के बाद फरार हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश देने में पुलिस जुट गई है. वहीं, सीएम योगी ने कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले 8 पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है. उन्‍होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है

Read More
अन्य

पीएम मोदी अचानक चीन बॉर्डर पर

Jul 03, 2020
post image

प्रधानमंंत्री मोदी शुक्रवार को अचानक चीनी बॉर्डर पर लेह पहुंचे हैं। इससे पहले सूचना थी कि गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लद्दाख का दौरा करेंगे, लेकिन कल रक्षा मंत्री का दौरा रद्द हो गया और आज अचानक पीएम मोदी लेह पहुंच गए। पीएम मोदी लेह एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं। वे गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देंगे और बॉर्डर के ताजा हालात की जानकारी लेंगे। सीडीएस विपिन रावत समेत सेना के सभी बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि बॉर्डर पर पहुंचकर सैनिकों से मुलाकात कर पीएम मोदी चीन को कड़ा संदेश देना चाहते हैं।

Read More
अन्य

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Jun 26, 2020
post image

लखनऊ में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा के सामने प्रदर्शन के लिए उतरे. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. पुलिस और एसपी कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी इसी बीच इतनी बढ़ गई कि पुलिस पर लाठियां चलानी पड़ीं.

प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए. कई बार पुलिस ने उन्हें विधानसभा तक पहुंचने से पहले बलपूर्वक रोकने की कोशिश की. जब कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. पुलिस ने लाठीचार्ज की कार्रवाई के बाद समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी ले लिया है. लाठीचार्ज की घटना में कुछ कार्यकर्ताओं को चोट भी आई है.

Read More
अन्य

पीपीई किट का बेहतर उपयोग करना राज्यों की जिम्मेदारी

Jun 26, 2020
post image

सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि उसने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उनकी आवश्यकता के अनुसार व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट और एन-95 मास्क प्रदान किए हैं और सुरक्षात्मक सामान का ‘‘बेहतर उपयोग’’ करना उनके ऊपर है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक गैर सरकारी संगठन द्वारा दायर की गई जनहित याचिका के जवाब में दाखिल एक हलफनामे में यह बात कही है। याचिका में दावा किया गया है कि निजी अस्पतालों में नर्सों को कोविड​​-19 महामारी के खिलाफ सुरक्षा के लिए उचित सुरक्षा उपकरण प्रदान नहीं किए जा रहे हैं। एनजीओ ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में नर्सों को इस्तेमाल किए गए पीपीई किट दिए जा रहे हैं।

मंत्रालय ने अपने हलफनामे में कहा, ‘‘केंद्र सरकार आवश्यकताओं के अनुसार राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को पीपीई किट, एन-95 मास्क आदि उपलब्ध करा रही है। इन चीजों का बेहतर उपयोग करना राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की जिम्मेदारी है।’’ ‘डिस्ट्रेस मैनेजमेंट कलेक्टिव’ नामक एनजीओ की याचिका पर अपने जवाब में दिल्ली सरकार ने कहा है कि वह उन निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई कर रही है जो कोविड-19 ​​दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हैं और जब इस तरह के मामलें सामने आते हैं, तो कार्रवाई की जाती है। दिल्ली सरकार ने कहा कि उसने एक नर्सिंग होम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है जिसके खिलाफ नर्सिंग स्टाफ से शिकायतें मिली थीं कि उन्हें पीपीई किट, मास्क आदि उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं।

Read More
अन्य

मध्‍य प्रदेश सरकार ने बिजली बिलों को आधा करने का दिया निर्देश

Jun 23, 2020
post image

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर से प्रदेश की जनता को बड़ी राहत दी है| मध्‍य प्रदेश सरकार ने बिजली उपभोक्‍ताओं का बड़ी राहत देते हुए बिजली बिलों को आधा करने का निर्देश दिया है| मुख्यमंत्री ने इसका एलान करते हुए कहा कि घर पर रहने से लोगों के बिजली के बिल बड़े-बड़े आए हैं। जिनका अप्रैल महीने में 100 रु. आया है उनसे मई, जून, जुलाई में 50 रु. बिल लिया जाए। इससे 56 लाख उपभोक्ताओं को 255 करोड़ का लाभ होगा जो हम सरकारी खजाने से बिजली विभाग को देंगे। मुख्यमंत्री मंत्रालय में प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर रहे थे।

सीएम ने कहा कि 100-400रुपये बिजली बिल वालों को सिर्फ 100 और 400 से अधिक बिल वालों को केवल आधा बिल देना होगा। इससे उपभोक्ताओं को 183 करोड़ रुपये का फायदा होगा जिसका वहन सरकार करेगी।

बिजली उपभोक्ताओं को मिली यह राहत

जो उपभोक्ता संबल योजना में शामिल हैं एवं उनके बिल अधिकतम 100 रुपए तक आए हैं, उन उपभोक्ताओं को अप्रैल, मई एवं जून माह में रुपए 100 तक बिल आने पर मात्र रुपए 50 का बिल देना होगा|
ऐसे घरेलू उपभोक्ता, जिनके बिजली के बिल माह अप्रैल में रुपए 100 तक आये थे किन्तु मई, जून और जुलाई माह में रुपए 100 से अधिक परंतु रुपए 400 से कम आए हैं या आएंगे, तो उनसे मई, जून और जुलाई माह के बिल की राशि के स्‍थान पर सिर्फ रुपए 100 प्रतिमाह लिया जाएगा|
ऐसे घरेलू उपभोक्ता जिनके बिजली के बिल अप्रैल में रुपए 100 से अधिक परन्‍तु रुपए 400 या उससे कम आए थे, उनके मई, जून और जुलाई माह में देयक राशि रुपए 400 से ज्‍यादा आने पर मात्र 50 प्रतिशत भुगतान लिया जाएगा। शेष बिल की राशि की जाँच के उपरांत निर्णय लिया जाएगा|
उपभोक्ताओं द्वारा अप्रैल और मई माह के बिलों का भुगतान नियत तिथि तक करने पर उन्हें एक प्रतिशत अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि निम्न दाब उपभोक्ताओं के लिए अधिकतम 10 हजार रूपये एवं उच्च दाब उपभोक्ताओं के लिए अधिकतम एक लाख रूपये होगी|
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमनलाथ पहले भी दो बार सीएम शिवराज सिंह चौहान से पत्र लिखकर कोरोना काल में तीन माह के बिजली बिल माफ करने की मांग कर चुके हैं. उन्होंने अब सोशल मीडिया के माध्यम से इस मांग को दोहराया था| उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार लॉकडाउन की अवधि के सभी उपभोक्ताओं के तीन माह के बिजली बिल माफ करे|

Read More
अन्य

कांग्रेस राज में ही चीन ने कब्जा की थी जमीन बीजेपी आईटी सेल

Jun 23, 2020
post image

भारत और चीन के बीच बॉर्डर पर विवाद जारी है और इसी मुद्दे पर इधर दिल्ली में राजनीति लगातार गर्माती जा रही है. सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस मसले पर बयान जारी किया, जिसपर राहुल गांधी का भी ट्वीट आया. अब कांग्रेस नेताओं को भारतीय जनता पार्टी की ओर से जवाब दिया गया है.

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोमवार को राहुल गांधी के ट्वीट पर जवाब दिया. अमित मालवीय ने लिखा कि मनमोहन सिंह की सलाह लें, जिनका अध्यादेश राहुल गांधी ने सार्वजनिक रूप से फाड़ दिया था, जबकि वो उस वक्त देश के प्रधानमंत्री थे.अमित मालवीय ने लिखा कि डॉ. मनमोहन सिंह और राहुल गांधी जानते हैं कि कांग्रेस के शासनकाल में ही चीन ने भारत का अधिकतर हिस्सा अपने कब्जे में लिया था.

गौरतलब है कि मनमोहन सिंह ने अपने बयान में मोदी सरकार पर निशाना साधा है. पूर्व प्रधानमंत्री ने लिखा कि ये वक्त देश को एकजुट होने का है, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने बयान सोच समझकर रखने चाहिए, ताकि उनका इस्तेमाल चीन ना कर सके.

पूर्व प्रधानमंत्री ने लिखा कि हमारी सरकार के निर्णय और सरकार के कदम तय करेंगे कि भविष्य की पीढ़ियां हमारा आकलन कैसे करें. जो देश का नेतृत्व कर रहे हैं, उनके कंधों पर कर्तव्य का गहन दातित्व है. हमारे प्रजातंत्र में यह दायित्व प्रधानमंत्री का है.

मनमोहन सिंह के इसी बयान पर राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया था. राहुल गांधी ने लिखा कि देश की भलाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सलाह माननी चाहिए. अब राहुल के इसी ट्वीट पर अमित मालवीय का पलटवार आया है.

Read More
अन्य

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- सैन्य बलों का मनोबल तोड़ रही है कांग्रेस

Jun 23, 2020
post image

नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर भाजपा सरकार की उपब्धियां गिनाने के लिए रविवार को वर्चुअल रैली का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कहा कि कोरोना संक्रमण व चीनी सेना से संघर्ष जैसी विषम परिस्थितियों में कांग्रेस केवल घटिया राजनीति और सैन्य बलों का मनोबल तोड़ने का काम कर रही है। नड्डा ने कोरोना संकट काल में केंद्र और प्रदेश सरकारों के प्रयासों को सराहते हुए सेवा कार्यों में लगे भाजपा कार्यकर्ताओं की पीठ भी थपथपाई। कार्यकर्ताओं को 'जब तक कोरोना, तब तक सेवा ही संगठन' का मंत्र भी दिया। उन्होंने गलवन घाटी में चीनी सेना से झड़प में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के गैरजिम्मेदाराना रवैये को देश देख रहा है। अब तो ईश्वर भी कांग्रेस का साथ नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जुबां से अनाप-शनाप बातें निकल रही हैं।

Read More
अन्य

किन्नर यानी थर्ड जेंडर

Jun 23, 2020
post image

दरअसल जन्म के दौरान जब महिला और पुरुष के क्रोमोजम्स में गड़बड़ी हो जाती है तो फिर ये थर्ड जेंडर के जन्म के रूप में सामने आती है

Read More
1 2 3 4 5 6 7 8 9
  • Latest News
gallery image

ईरान जंग में खरीदा महंगा कच्चा तेल ही प्रोसेस हो रहा, ₹74,781 करोड़ घाटा हुआ

Jul 03, 2026
gallery image

घुसपैठियों का दाना पानी बंद - पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी

Jul 02, 2026
gallery image

विधानसभा चुनाव के नतीजों में विजय थालापति की पार्टी टीवी को सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं।

May 05, 2026
gallery image

यह जीत संगठन की जड़ से जुड़ी ताकत और वर्षों का संघर्ष

May 05, 2026
gallery image

Rep.Birendra saini 26 अप्रैल 2026 तक, आईपीएल 2026 में ऑरेंज और पर्पल कैप सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले को Purple Cap मिलती है) की स्थिति इस प्रकार है

Apr 26, 2026
gallery image

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक लगभग 89.93% मतदान

Apr 24, 2026
gallery image

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच यूएई पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर,

Apr 22, 2026
gallery image

महिला आरक्षण बिल लोकसभा में इस संविधान संशोधन बिल के पक्ष में केवल 298 वोट पड़े

Apr 18, 2026
gallery image

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़ी आज 17 अप्रैल, 2026 की प्रमुख खबरें

Apr 17, 2026
gallery image

पश्चिम बंगाल: 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव का पहला चरण, ज़ोर-शोर से चुनाव प्रचार शुरू

Apr 16, 2026
1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26